फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका का कूड़ाघर बना मुसीबत,दुर्गंध फैलने से जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगर क्षेत्र के उत्तरकाशी हाईवे पर स्थित कूड़ाघर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोमवार रात को पालिका ने पिछले कई माह से हाईवे किनारे जमा कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बजाए जेसीबी से खोदकर वहीं पर दोबारा फेंक दिया। ऐसे में लंबे समय से जमा कचरे के बाहर आने से चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है। इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार को पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर कूड़ाघर न हटाए जाने पर हाईवे जाम करने और कूड़ा न डालने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पालिका एनजीटी और पर्यावरण नियम-कानूनों को दरकिनार कर उत्तरकाशी हाईवे पर घनी आबादी के बीच में कूड़ा डंप कर रही है। इससे हाईवे पर पिछले कई माह से डंप कूड़े के अधिक भर जाने पर पालिका ने सोमवार रात को जेसीबी से कूड़े को पलट कर नए कचरे के लिए जगह बनाई, जिससे पिछले कई माह से जमा कचरे से दुर्गंध निकलने के कारण आसपास निवासरत लोग परेशान है। मंगलवार सुबह लोगों ने कूड़ाघर के निकट पहुंचकर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पालिका स्वच्छ भारत मिशन को धत्ता बताते हुए हाईवे किनारे खुलेआम कूड़ा डालकर लोगों के लिए बीमारियां पैदा कर रही है। प्रदर्शनकारियों में गोदांबरी देवी, सुमित्रा देवी, प्रभा तिवाड़ी, सुमति देवी, रेखा देवी, प्रेमदत्त भट्ट, सुरेंद्र सुयाल, शकुंतला देवी, दीपा देवी, राकेश भट्ट, सुशीला देवी, कला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें