फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की मुख्य परीक्षाएं 16 अप्रैल से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विवि के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षाएं 16 अप्रैल से 18 मई तक 123 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर देख सकते है। साथ ही विवि ने लेट फीस के साथ प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा और सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़नदस्तों की टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आंतरिक सचल उड़नदस्तों की टीम बनाई गई है। बताया कि अब तक 45 हजार प्राइवेट छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म जमा हो चुके हैं। 10 हजार संस्थागत छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें