कंडीसौड़ (टिहरी)। गंगाड़ी समुदाय के प्रथम वार्षिक सम्मेलन में सरोट गांव में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। लोक गायिका रेश्मा शाह और अर्जुन सेमल्याट ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘श्रीगंगा नाहेला प्रभु राम गंगा नाहेला’, ‘फुली जाली जाई’, ‘सतरंग का सौड़’ की प्रस्तुति दी।
सरोट गांव में आयोजित भगवती जागरण का शुभारंभ उत्तरकाशी के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने किया। सजवाण ने कहा कि विकास सत्त प्रक्रिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गंगाड़ी समुदाय को ओबीसी का दर्जा देकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। ओबीसी का दर्जा मिलने से क्षेत्र के युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार का लाभ मिलना शुरू हो गया है। लोक गायिका रेश्मा शाह ने मां भगवती की संस्तुति के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर अर्जुन रावत, कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश राणा, ब्लॉक प्रमुख बबीता शाह, बिजेंद्र रावत, चिन्यालीसौड़ पालिकाध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, देवेंद्र प्रसाद चमोली, जयवीर रावत आदि उपस्थित रहे।