नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। चुनाव में राजेंद्र प्रसाद उनियाल अध्यक्ष और जगतमणी पैन्यूली सचिव चुने गए।
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी जय प्रकाश पांडेय और सहायक चुनाव अधिकारी नीरज कौशल ने बताया कि नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद पर शांति प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष पर रतनमणी थपलियाल और सचिव पर रोशन लाल आर्य ने अपने-अपने नामांकन वापस लिए, जिसके चलते राजेंद्र उनियाल अध्यक्ष, स्वराज्य पंवार उपाध्यक्ष, जगतमणी पैन्यूली निर्विरोध सचिव निर्वाचित किए गए। चुनाव अधिकारी पांडेय ने बताया कि निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र शुक्रवार को निर्गत किए जाएंगे।