नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणेतर द्विवर्षीय 37 डीएलएड प्रशिक्षुओं को शिक्षा की तकनीकियां और विज्ञान की बारीकियों की जानकारी हेतु विज्ञान धाम झाझरा देहरादून रवाना किया गया। डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने प्रशिक्षुओं के शैक्षिक दल को रवाना करते हुए बताया कि धाम में तारामंडल, थ्रीडी फिक्चर, हिमालय गैलरी, वर्टिकल फार्मिंग, गामा विकिरण से खाद्यान संरक्षण, ऑटोमेशन समेत कई जानकारी दी जाएगी। दल के रवाना होने से पहले शिक्षक कैलाश नारायण भारद्वाज ने भी विज्ञान को सरल एवं सहज तरीके से पढ़ाने की तकनीकी बताई। इस मौके पर एके सिंह, प्रमोद कुमार, शुभराल नेगी, डा. सुमन नेगी, डा. चेतन थापा, मीनाक्षी त्यागी, निर्मला सिंह, विनीता सुयाल, अंजना सजवाण आदि मौजूद थे।