लंबगांव (टिहरी)। अगरोड़ा महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र से बीएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं मंगलवार को दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनरत छात्रों ने प्रदेश सरकार पर अगरोड़ा महाविद्यालय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2011 में बीएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने के लिए पैनल टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया था, ेलेकिन उच्च शिक्षा विभाग से शासन को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। जल्द ही महाविद्यालय में बीएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने का शासनादेश जारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित थपलियाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, शिवानी चौहान, संध्या, प्रीति, वर्षा, अनिशा, प्रवेश, शेखर, अंकित, अमित, मोनिका व अंजलि आदि बैठी रहीं। ब्यूरो