चंबा (टिहरी)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग न्याय परीक्षा में टॉपर बनी एसआरटी परिसर बादशाहीथौल की छात्रा पूनम टोडी को मंगलवार को परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने सम्मानित किया। निदेशक रमोला ने कहा यह परिसर के लिए गौरव की बात है कि इस परिसर की विधि विभाग एलएलएम की छात्रा पूनम टोडी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग न्याय परीक्षा में टॉप कर विवि का नाम रोशन किया है। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने पूनम को विधि की पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. आरबी गोदियाल, डा. जेडीएस नेगी, प्रो. बीएस बिष्ट, प्रो. सुनीता गोदियाल, राकेश कोठारी, राकेश रमोला, दिनेश, प्यारे लाल, मोहन, छात्र संघ महासचिव बृजेश खाती, हिमांशु रावत, अक्षत बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।