नई टिहरी। नगर क्षेत्र के केमसारी टीनशेड कालोनी वासियों ने डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कालोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से वहां आए दिन गुलदार का खौफ बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही गुलदार ने एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। उन्होंने गुलदार को पकड़ने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, कालोनी में स्ट्रीट लाइट लगाने, बांध विस्थापितों का बिजली-पानी का बिल माफ करने और कालोनी में निवास कर रहे लोगों को टीनशेड स्थायी रूप से आवंटन करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शकील अहमद, अनीस खान, बसीम वेग, सरताज अली, नफीस खान, सोमदत्त उनियाल, दिलसाद, रमजानी और सुरेंद्र घई आदि शामिल थे।