नरेंद्रनगर। छह दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर नरेंद्रनगर पहुंचे गैबॉन के राष्ट्रपति अली बांगो ने मंगलवार को होटल आनंदा में योगाभ्यास के गुर सीखे। सुबह होटल परिसर में वे आधा घंटे तक टहलते रहे। इस दौरान उन्होंने वहां से गंगा और हिमालय का दृश्य भी देखा। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए होटल परिसर के चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गैबॉन के राष्ट्रपति सोमवार को 21 सदस्यीय टीम के साथ निजी दौरे पर होटल आनंदा में पहुंचे हैं। वे 17 मार्च तक आनंदा में रहेंगे।