फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई रौड़धार में नदारद मिले कर्मचारी और छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। तकनीकी शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार को जब देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी आईटीआई रौड़धार पहुंचे, तो एक भी छात्र और कर्मचारी नहीं मिला। उपस्थिति पंजीका पर किसी के भी हस्ताक्षर नहीं थे। विधायक ने डीएम को फोन कर प्रधानाचार्य सहित सभी छह कर्मियों का वेतन रोकने और जवाब-तलब करने को कहा।
विज्ञापन

कुछ देर बार पहुंचे प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार और एक कर्मचारी वहां पहुंचे। पूछने पर उन्होंने बताया कि छात्र और वे भोजन के लिए गए थे, तीन बजे तक छात्र लौट आएंगे। छात्रों के इंतजार में विधायक 3.20 बजे तक आईटीआई में ही बैठे रहे, लेकिन एक भी छात्र नहीं पहुंचा। विधायक ने बताया कि जो कर्मचारी अवकाश पर गए थे उनकी सीएल भी उपस्थिति पंजीका में दर्ज नहीं थी, इसलिए उन्होंने डीएम को सभी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इधर, संपर्क करने पर प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि जब विधायक पहुंचे तो उस वक्त वे भोजन पर गए थे। आज छात्र भोजन करने के बाद लौटे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें