फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित प्रधान की नहीं होगी बहाली:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्राम पंचायत गोदडी के निलंबित प्रधान को दोबारा बहाल करने और उप प्रधान से ग्राम प्रधान का चार्ज हटाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत के लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीएम सोनिका से मिला। डीएम ने कहा कि उन्होंने खुद गोदडी गांव का भ्रमण किया। उनके निर्देश पर ही डीडीओ ने विकास कार्यों की जांच की। जांच में मनरेगा और राज्य वित्त के कार्यों में कई तरह की अनियमिताएं पाई गई। तब जाकर ही प्रधान को निलंबित किया गया। डीएम ने आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत के संचालन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में ग्रामीणों के अनुसार परिवर्तन किया जाएगा। समिति में एक महिला सदस्य को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मनरेगा और राज्य वित्त के तहत ग्राम पंचायत गोदडी में किए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने पर बीते 16 जनवरी को डीएम सोनिका ने ग्राम प्रधान महिमानंद नौटियाल को निलंबित कर दिया था। एक सप्ताह पूर्व उप प्रधान विक्रम सिंह को चार्ज दे दिया गया है। निलंबित प्रधान को दोबारा बहाल करने और उप प्रधान से चार्ज हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम ने स्पष्ट कहा कि निलंबित ग्राम प्रधान को बहाल नहीं किया जा सकता है, लेकिन समिति में परिवर्तन किया जाएगा। सीडीओ को दोबारा से समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में इंद्र सिंह, तोता सिंह, सुरेंद्र दत्त, कृष्णा देवी, देवेश्वरी देवी, छुम्मा देवी, कविता देवी, गोविंद सिंह, अनिता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें