फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी और एमए की कक्षा शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। नए शिक्षा सत्र से बीएससी और एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना दिया। मांग पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अगरोड़ा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित थपलियाल के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में बीएससी और एमए के विषय स्वीकृत न होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के बच्चों को बीएससी और एमएम की पढ़ाई करने 60 किमी दूर उत्तरकाशी या 100 किमी दूर नई टिहरी का जाना पड़ता है। अभिभावक लड़कियों को पढ़ाई के लिए घर से दूर नहीं भेज पाते हैं, जिससे वे आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। धरना देने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष चौहान, प्रीति रावत, संध्या, रोहित कुमार, सीमा, शिवानी, जमुना, कल्पना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें