फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और शाहिद ने फिल्माएं तीरंदाजी प्रतियोगिता के सीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग के कई सीन बौराड़ी स्टेडियम में फिल्माए गए। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर ने ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रतियोगिता के सीन शूट करवाए। टिहरी में करीब एक माह से चल रही फिल्म की शूटिंग अब अंतिम चरण में है। अब तक फिल्म में इमोशनल, रोमांटिक व एक्शन आदि सीन शूट किए गए। टिहरी के पर्यटन के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हो सकती है।
विज्ञापन

निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग शनिवार को बौराड़ी स्टेडियम में की गई। सीन में चार मोहल्लों के बीच ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रतियोगिता करवाई गई। फिल्म के हीरो शाहिद कपूर और हीरोइन श्रद्धा कपूर एक ही मोहल्ले के हैं। उनके मोहल्ले का नाम पूरब टोला है, जबकि तीन अन्य मोहल्ले पहलवार मोहल्ला, समगारा मोहल्ला और जलकोटी मोहल्ला शामिल हैं। इस दौरान फिल्म में हाट बाजार, मोहल्लों की दुकानें, प्रतियोगिता का मंच, फील्ड, कलाकार गर्मी के कपड़ों में और मेंटल वाले गैस की रोशनी से सजे तीरंदाजी प्रतियोगिता के मैदान के सीन शूट किए गए। शाहिद कपूर सफेद कुर्ता-पायजामे हैं और उन्होंने सर पर गमछा बांधा हुआ है, जबकि हीरोइन श्रद्धा भी सुनहरे रंग के कपड़ों में है। तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू होती है। पूरब टोला मोहल्ला शुरू से ही बढ़त बनाए हुए है। अंत में विजयश्री भी इसी मोहल्ले को मिलती है। फिल्म में सहायक कलाकार और लोकल आर्टिस्ट हीरो को कंधे पर उठाकर खुशी का इजहार करते हैं। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पहुंचे स्थानीय कलाकार राकेश राणा विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते हैं। प्रतियोगिता में शांति शाह, आनंदी और किरण राणा निर्णायक की भूमिका में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें