फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर भी नगरीय फीडर से नहीं जुड़ा सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। ग्रामीण विद्युत फीडर से जुड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में अक्सर बिजली गुल रहने से अस्पताल स्टाफ को सुरक्षित प्रसव कराने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए डीएम सोनिका ने व्यवस्था में सुधार करने के लिए अस्पताल को नगरीय फीडर से जोड़ने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत के पास पर्याप्त बजट होने के बाद भी अभी तक इस पर कोई अमल नहीं हो पाया है। इससे जच्चा-बच्चा सहित वहां निवास कर रहे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 2012 में बनाए गए अस्पताल भवन को ग्रामीण विद्युत फीडर से जोड़ा गया था। अगस्त 2017 में लंबगांव अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं सीएचसी चौंड में शिफ्ट की गई थीं। तब से सुरक्षित प्रसव सीएचसी में ही कराए जा रहे हैं, लेकिन अस्पताल के ग्रामीण फीडर से जुड़े होने के कारण अक्सर बिजली गायब रहती है। इससे सुरक्षित प्रसव कराने के बाद अस्पताल में रुकने वाले जच्चा-बच्चा और सीएचसी में निवास कर रहे कर्मचारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य उदय रावत ने 26 फरवरी को अस्पताल के निरीक्षण को पहुंची डीएम को समस्या से अवगत कराया था। इस पर उन्होंने सीएचसी को तत्काल नगरीय फीडर से जोड़कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक उस पर कोई अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सीएचसी की बिजली अक्सर गायब रहने से प्रसव कराने में दिक्कतें आती हैं। जनरेटर भी लोड नहीं उठा पाता है। पिछले अगस्त से अब तक अस्पताल में 250 से अधिक प्रसव कराए गए हैं। - डा. उवैद, चिकित्सा अधिकारी।

सीएचसी चौंड को थ्री फेज लाइन से जोड़ने के लिए 12 लाख का इस्टीमेट बनाया गया है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। - एलपी नौटियाल, जेई ऊर्जा निगम।
विज्ञापन


अस्पताल तक विद्युत लाइन पहुंचाने के लिए नगर पंचायत के पास पर्याप्त बजट है। स्वीकृति के लिए फाइल एसडीएम को भेजी गई है, लेकिन वह अभी छुट्टी पर चल रहे हैं। - यूडी तिवारी, ईओ नगर पंचायत लंबगांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें