नई टिहरी। जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके परिजनों के लिए एक अप्रैल से तीन, छह माह और एक वर्षीय निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीबीएस बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च तक कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं।