फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील में बोट के ऊपर शाहिद ने किए जबर्दस्त फाईट सीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग दूसरे दिन भी टिहरी झील में की गई। निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने हीरो शाहिद कपूर और सहायक अभिनेता के साथ फाइट सीन शूट किए। साथ ही शाहिद और श्रद्धा कपूर के बीच रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म के निर्देशक श्री नारायण सिंह ने टिहरी झील में फिल्म के कई सीन रीशूट करवाए। इसमें शाहिद और श्रद्धा के बाइक के ऊपर रोमांटिक राइडिंग के अलावा दिव्यांदू शर्मा और राजेंद्र के बीच कई शूट फिल्माए गए। उसके बाद नए सीन की शुरुआत हुई। शूटिंग के दौरान नाव में शाहिद कपूर और एक सहायक अभिनेता के बीच फाइट होती है और सहायक अभिनेता टिहरी झील में गिर (डुप्लीकेट का प्रयोग) जाता हैं। इसके बाद जल पुलिस झील से शव को बाहर निकालती है। इस सीन को मुंबई में विशेषज्ञों के साथ एडिट किया जाएगा। निर्देशक ने टिहरी झील के बाद साहसिक खेल अकादमी और कोटी कालोनी में स्कूटर के ऊपर शाहिद और श्रद्धा के रोमांटिक सीन भी शूट किए। शनिवार को भी टिहरी झील और निकटवर्ती स्थानों पर फिल्म की शूटिंग पूरी की जाएगी। अब टिहरी में कोर्ट कंपाउंड और कलक्ट्रेट के कुछ सीन और टिहरी-चंबा हाईवे और धनोल्टी के सीन फिल्माए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें