फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों से निजात दिलाए बिना खेती की बात करना बेइमानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के ग्यहरागांव, हिंदाव, नैलचामी, केमर, बासर, आरगढ़, गोनगढ, बूढ़ाकेदार, भिलंग, कोटि फैगुल और ढुंग मंदार पट्टी के दर्जनों गांवों में जंगली सूअर और बंदर काश्तकारों की फसलों को नष्ट कर रहे है। काश्तकारों ने वन विभाग और प्रशासन से जानवरों से फसलों को बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

काश्तकार आनंद व्यास, मनमोहन, निर्मला देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, रुकमणी देवी, सुरड़ी देवी, गोदांबरी देवी, रश्मि देवी, कुसमा देवी आदि ने कहा कि सरकार खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन जंगली जानवरों से निजात दिलाने के कोई प्रयास नहीं कर रही है। उन्होंने बंदर और सुअरों को पकड़ने के लिए ग्राम सेवकों के साथ ही होमगार्ड तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें