नई टिहरी। महिला दिवस पर महिला कांग्रेस की ओर से प्रेस क्लब में गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं ने कई मुकाम हासिल किए हैं, लेकिन अभी भी महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने की जरूरत है।
लोक गायिका बीना बोरा ने गीतों से समा बांधा। पूर्व प्रमुख विजय लक्ष्मी थलवाल, डा. वीणा जोशी, डा. इंदू तिवारी, डा. शामिली रावत, शालिनी जौली, शकुंतला नेगी, मोहनी रावत, शांति शाह, सुमन नैथानी, लक्ष्मी रावत, बीना राणा, कौशल्या पांडेय, ममता उनियाल, नरेंद्र चंद रमोला, मुशर्रफ अली, राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, मुर्तजा बेग आदि ने विचार रखे। वहीं कंडीसौड़ में सहारा महासंघ ने गोष्ठी कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर मुखर होने का आह्वान किया। गोष्ठी में रोशनी भट्ट, निर्मला कोठारी, सावित्री भट्ट, शैला गुसाईं, राधिका कोठारी, मैंणा देवी, पुलमा, संगीता, रूपी, पार्वती मौजूद थी। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में एनएसएस इकाई ने गोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य डा. सत्यपाल, डा. राजेश, डा. वंदना गौड़, डा. सुनैना, डा. शशिबाला आदि ने जानकारी दी।
कोटेश्वर बांध में परियोजना में आयोजित गोष्ठी का महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने शुभारंभ किया । इस मौके पर उप महाप्रबंधक बीके सिन्हा, पूनम अग्रवाल, अंजना भट्ट और आरडी ममगाईं आदि मौजूद थे। एसआरटी परिसर में छात्रसंघ ने महिला दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, विकास द्वितीय, आशीष तृतीय रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष अलंकार सुमन, धीरज कौशल ने कई जानकारी दी।