फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद और श्रद्धा ने नई टिहरी से बौराड़ी तक की स्कूटी की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग वन चेतना केंद्र, बौराड़ी स्टेडियम चौक और सैय्यद निवास पर हुई। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर पर कई रोमांटिक दृश्य फिल्माए गए। शाहिद ने श्रद्धा को वन चेतना केंद्र से बौराड़ी तक स्कूटी की सवारी कराई। बुधवार को साप्ताहिक अवकाश होने से बंद रहा, जिससे सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं रही।
विज्ञापन

निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग चरम पर है। बुधवार को वन चेतना केंद्र में बने सेट में बिजली उपभोक्ता शिकायत मंच पर कई और सीन फिल्माए गए। बिजली का बिल अधिक आने पर बुटीक संचालिका ललिता नौटियाल (श्रद्धा कपूर) की शिकायत पर ऊर्जा निगम के अधिकारी उन्हें लेकर उनके बुटीक पर जाते हैं। उनके मीटर और अन्य विद्युत उपकरण की जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाती है।
फिल्म के दृश्य के अनुसार शाहिद को श्रद्धा को लेकर वन चेतना केंद्र से कलक्ट्रेट तक जाना होता है, लेकिन शाहिद श्रद्धा को मुख्य बाजार होते हुए बौराड़ी और स्टेडियम चौक तक निकल पड़ते हैं। बुधवार को नई टिहरी बाजार की साप्ताहिक बंदी होती है, जिससे दोनों सिने स्टारों को कोई पहचान ही नहीं पाया। इसके बाद सैय्यद हाउस में श्रद्धा और शाहिद ने कई रोमांटिक सीन के शॉट दिए। 12 मार्च तक टिहरी के सारे सीन फिल्माने बाद यूनिट यहां से रवाना हो जाएगी। अब टिहरी झील, कलक्ट्रेट और बार एसोसिएशन के सीन शूट होने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें