फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सौ युवाओं को देंगे कौशल विकास का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सामुदायिक विकास योजना के तहत राजकीय पालीटेक्निक नरेंद्रनगर में आयोजित एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बताया गया कि कौशल विकास योजना से इस वित्तीय वर्ष जिले के 15 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से 600 से अधिक बेरोजगारों को रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित एडवाइजरी कमेटी की बैठक में महाप्रबंधक उद्योग, उरेडा, विद्युत, पीजीडीसीए समेत विभागाध्यक्ष, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर शेखर प्रकाश ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर गीता जोशी, लक्ष्मी प्रसाद सकलानी, शैलेंद्र डिमरी, एके सिंह, अमित सिंह, बृजेश पांडे, अखिलेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें