फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सिखलाए अचार और जूस तैयार करने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव। हॉक्सी स्वयं सेवी संस्था की पहल पर नाबार्ड के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमिता विकास का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को स्थानीय उत्पादों लहसुन, आंवला, माल्टा, अदरक और हल्दी से जूस तथा अचार तैयार करने के गुर सिखलाए जा रहे हैं। प्रशिक्षक गिरीश सेमवाल व हरीश योगी महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। हॉक्सी संस्थान की अध्यक्ष गुप्ता बिष्ट ने बताया कि भदूरा, रौणद, बौसाडी, भरपूरियागांव, पुजारगांव की 30 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है। इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम कृष्णा सिंह, फल संरक्षण विभाग के अभिषेक माहेश्वरी, संस्था सचिव हरीश डोभाल, हेमलता देवी, प्रमिला देवी, देवेश्वरी देवी, प्रतिमा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें