चंबा (टिहरी)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ सोमवार को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर रानीचौरी में संपन्न हो गया। शिवानी डोभाल को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी के पुरस्कार से नवाजा गया। बालक वर्ग में विपिन और बालिका वर्ग में बदंना जोशी सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी रहे।
मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो.आरसी रमोला के हाथों शिविरार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। जिला अस्पताल बौराड़ी के डा. विनिता, डा. संदीप ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। पूनम राणा ने नेत्र परीक्षण कर दांतों की सफाई के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. वीणा जोशी ने शिविर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर डा. केके वर्मा, डा. केसी पेटवाल, डा. विशाल गुलेरिया, डा. प्रमोद उनियाल, कृपाराम जोशी, कमलेश्वर चमोली आदि उपस्थित रहे।