फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक दूसरी बार भी स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरीेे)। प्रतापनगर क्षेत्र पंचायत की बैठक एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने और भेजे गए सभी प्रस्ताव की स्वीकृति नहीं मिलने पर गुस्साए सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया, जिससे बैठक स्थगित करनी पड़ी। ग्राम पंचायतों से भेजे गए प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने 16 फरवरी को भी बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन

सोमवार को बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख रेश्मा बगियाल की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बैठक में जिला स्तरीय समक्ष अधिकारियों के नहीं पहुंचने से समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता है। ग्राम पंचायतों से जो संपर्क मार्ग और सीसी मार्ग के प्रस्ताव भेजे गए हैं, उन्हें स्वीकृति नहीं दी जा रही है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष रणवीर राणा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में किए गए मनरेगा के कार्यों का भुगतान 2017-18 में किया गया है। इस वर्ष 11.70 करोड़ के सापेक्ष 2.70 करोड़ रुपये की ही स्वीकृति मिली है, जिससे ग्राम पंचायतों का विकास कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यालय से जिला प्रशासन को गलत रिपोर्ट भेजी गई है, जिससे मनरेगा के कई प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। बीडीओ कीर्ति सिंह पंवार ने कहा कि सदस्यों से सभी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सीडीओ कार्यालय भेजे गए थे। बहिष्कार करने वालों में जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, प्रधान राजवीर कंडियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, संजय पैन्यूली, राजवीर कंडियाल, धनपाल, ऐल सिंह, जोत सिंह बिष्ट, भीमा लाल, पदमलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें