फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के कोटी में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल को इंटरमीडिएट तक संचालित करने के लिए भूमि पूजन भी किया गया।
विज्ञापन

कोटी में आयोजित सम्मान समारोह का टीएचडीसी के निदेशक व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने शुभारंभ कर भूमि पूजन किया। उन्होंने सेवा निवृत्ति शिक्षिका विशेश्वरी कैंतुरा, सुरेंद्र सेमल्टी, धीरज राणा, डा. अजय चमोली, डा. केएन सिलस्वाल, डा. प्रभाकर जोशी, धर्म सिंह नेगी, पुष्पा, अमीचंद कुमाईं, वीरेंद्र ममगाईं, शकुंतला कुमाईं, प्रभा राणा, प्रताप सिंह, राजेंद्र पंवार को सम्मानित किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. दयाल सिंह कैंतुरा ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई है। स्कूल के प्रबंधक डा. धीरेंद्र कैतुरा और रेखा नेगी कैंतुरा ने बताया कि अभी तक सीबीएस पैर्टन से कोटी गेंवाली में कक्षा आठ तक स्कूल संचालित किया जा रहा था। इस मौके पर पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी, पूर्व जगदंबा रतूडी, दूध संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं, शांति प्रसाद भट्ट, गीता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें