फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बना चंबा-नई टिहरी-बीपुरम मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर की लापरवाही नई टिहरी के लोगों पर भारी पड़ रही है। चंबा-नई टिहरी-बीपुरम मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। एक निजी मोबाइल आपरेटर कंपनी ने केबल बिछाने के लिए दो माह से जगह-जगह सड़क किनारे खुदाई कर उसे छोड़ दिया, जिससे सड़क संकरी बनी हुई। वाहन पास नहीं हो पा रहे हैं। सड़क पर खुदाई के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

चंबा से लेकर बीपुरम तक एक निजी मोबाइल कंपनी ने ओएफसी लाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खुदाई की, लेकिन मिट्टी नहीं हटाई। सड़क किनारे जगह-जगह बिखरी पड़ी मिट्टी वाहनों के आवागमन में मुसीबत बनी हुई है। बीती रात हुई बारिश से मिट्टी में फिसलन होने से वाहन रपट रहे हैं। सड़क किनारे ओएफसी लाइन बिछाने के लिए ठेेकेदार का राष्ट्रीय राजमार्ग खंड से जो अनुबंध हुआ है, उसमें स्पष्ट लिखा गया है कि 200 मीटर खुदाई कर उसमें केबल बिछाने के बाद बंद किया जाएगा। तब जाकर उसे आगे 200 मीटर की खुदाई की जाएगी, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। चंबा से लेकर बीपुरम तक 25 किमी सड़क जगह-जगह खोदकर छोड़ी गई है।

सड़क किनारे केबल बिछाने के लिए ठेकेदार एक दिन में 200 मीटर ही खुदाई कर सकता है, जब दो सौ मीटर परिधि में काम पूरा हो जाएगा, तब आगे की खुदाई की जाएगी। सड़क का निरीक्षण कर ठेकेदार को नियम और शर्तों के अनुसार कार्य करने को कहा जाएगा। नियमों का पालन न करने पर अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र त्रिपाठी, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें