फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू पूजा दिवस के रूप में मनाया बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर। संत निरंकारी मिशन के प्रमुख रहे बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती शुक्रवार को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाई गई। श्रीदेव सुमन अस्पताल परिसर में निरंकारी मिशन की पहल पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। लोगों से अस्पताल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। मिशन के सत्संग भवन में भंडारे का आयोजन किया गया। मिशन के मंडल प्रमुख कल्याण सिंह नेगी ने कहा कि मानव सेवा ही समाज का सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, भजन सिंह कैंतुरा, रीता देवी, रमेश असवाल, रघुवीर भंडारी, नरपाल सिंह भंडारी, बिमला चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें