फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में विजयपाल प्रथम और सौरभ रहे द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह के तहत टीएचडीसी अधिकारियों-कर्मियों और छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला, नारा और निबंध लेखन की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिशासी निदेशक एसआर मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्रीय उत्पादकता में वृद्धिकर राष्ट्र के आर्थिक विकास में भागीदारी करने की अपील की। निबंध प्रतियोगिता में (पीएसपी) के विजयपाल सिंह रावत प्रथम और सौरभ द्विवेदी द्वितीय रहे। नारा प्रतियोगिता में रितेश सिंह ने प्रथम और विजयपाल सिंह रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन उप प्रबंधक, मनोज राय ने किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) वीर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, नेलसन लकड़ा, उप महाप्रबंधक पीएस रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें