फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हेलीकॉप्टर से होगी बती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। 18 किमी परिधि में फैले टिहरी पालिका क्षेत्र रुपहले पर्दे पर दिखाने के लिए फिल्म निर्देशक श्रीनारायण सिंह ने हेलीकॉप्टर से सीन शूट करने का निर्णय लिया है। अभी तक हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग छोटे-छोटे स्पॉट में ही हुई है, लेकिन पूरे शहर को दिखाने के लिए निर्देशक ने हेली सेवा का सहारा लेने का फैसला किया है। शुक्रवार को हेली शूटिंग के बाद फिल्म से जुड़े कलाकार शहर में फ्लीट के साथ भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग नहीं हुई। बौराड़ी स्टेडियम में फिल्म निर्देशक श्रीनारायण सिंह, अभिनेता रति शंकर और पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से होने वाली शूटिंग के लिए हेलीपैड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार सुबह 11 बजे बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतरने के बाद दृश्य फिल्माया जाएगा। हेलीकॉप्टर में निर्देशक सहित सह कलाकार जाएंगे। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने बताया कि हेलीकॉप्टर सीन के लिए तैयारियां पूर्ण हो गई है। पूरे शहर को रुपहले पर्दे पर दिखाने के लिए यह जरूरी है। फिल्मी पर्दे पर मास्टर प्लॉन नई टिहरी शहर कैसा दिखेगा इसके लिए लोग काफी रोमांचित हैं। शूटिंग के दौरान हेली सीन के बाद फिल्म से जुड़े कलाकार फ्लीट के साथ बौराड़ी से नई टिहरी तक मार्च कर शहर का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें