नैनबाग। जय मां भवानी टैक्सी एसोसिएशन ने फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाएं रोकने में वन विभाग का हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है। वन विभाग के एसोसिएशन की बैठक में टैक्सी चालकों ने निर्णय लिया कि जौनपुर-थत्यूड़ रेंज के 50 किमी दायरे में वनाग्नि की घटनाएं होने पर एसोसिएशन वन कर्मियों को घटनास्थल तक निशुल्क वाहन सुविधा प्रदान करेगी।
वन क्षेत्राधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि टैक्सी चालकों के सहयोग से वनाग्नि पर काबू पाने में आसानी होगी। इस दौरान टैक्सी वाहनों पर नियुक्त स्टेशन प्रभारियों के नाम और मोबाइल नंबर के स्टीकर चिपकाए गए, जिससे समय रहते उनसे सहयोग मांगा जा सके। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष महाजन सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, सुरेंद्र पुंडीर, तेजपाल पंवार, अरविंद पंवार, नवीन, हरीश, वन कर्मी गोविंद सेमवाल, नीलकंठ पोखरियाल, रामलाल लेखवार, अमित कैंतुरा आदि मौजूद थे।