फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटनाओं को रूकने का करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका परिवहन विभाग और विभिन्न वाहन यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा कि तेज गति एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर होने वाली दुर्घटनाओं के लिए वाहन स्वामी को ही जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए डीएम ने चारधाम यात्राओं को देखते हुए स्थानीय मार्गों पर चलने वाले वाहनों की सूची वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर के साथ जिला कार्यालय एवं एआरटीओ को उपलब्ध कराना को कहा। टीजीएमओ के पदाधिकारियों ने बताया गया कि प्रतापनगर के लिए चार बस सेवाएं 15 फरवरी से शुरू कर ली जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के उपाय का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। इस मौके पर सीओ हीरा सिंह रौथाण, यातायात संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष टिकम चौहान, टीजीएमओ के अध्यक्ष चंदन सिंह पंवार, गंगा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, बालम सिंह पंवार, मुलायम सिंह गुनसोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें