फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने 11 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ओण पट्टी के ग्राम पंचायत खोलगढ़ वल्ला में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की है। साथ ही गांव के आसपास दो पिंजरे लगाए हैं। विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को 90 हजार की तत्काल आर्थिक सहायता राशि दे दी गई है। बुधवार शाम को गुलदान ने एक 11 साल के बच्चे को निवाला बना दिया था।
विज्ञापन

खोलगढ़ वल्ला निवासी महेश सिंह पंवार का बेटा अनुज (11) बुधवार शाम घर के निचली मंजिल से दूसरी मंजिल में जा रहा था कि तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। अनुज के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता घर से बाहर निकले, तो गुलदार अनुज को आंगन में ही लहूलुहान कर छोड़कर भाग गया। अनुज के पिता उसके पास गए, तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना पर वन रेंजर लक्की शाह और थानाध्यक्ष जेपी कोहली रात को ही घटना स्थल पर पहुंचे।
वन कर्मियों ने रातभर गुलदार की रैकी की, लेकिन आसपास दिखाई नहीं दिया। अनुज प्राथमिक विद्यालय लंबगांव में कक्षा तीन का छात्र था। वह बुधवार को मां मंजू पंवार और छोटे भाई अंशुल के साथ गांव गया हुआ था। अनुज के पिता महेश सिंह घनसाली में एक दुकान पर काम करते हैं। अनुज के आकस्मिक निधन पर उसके विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। डीएफओ डा. कोको रोसे बृहस्पतिवार को खोलगढ़ वल्ला पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए छह सदस्यीय टीम गांव में पहुंच गई है। दो पिंजरे लगा दिए हैं। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने खोलगढ़ वल्ला पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें