फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे 15 को चंबा में करेंगे किसान सभा: बहुगुणा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/नई टिहरी। समाजसेवी अन्ना हजारे के 14 और 15 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

अन्ना हजारे 14 फरवरी को श्रीनगर में गोला पार्क और 15 फरवरी को टिहरी जिले के चंबा में सभा को संबोेधित करेंगे।
श्रीनगर में कल्याणेश्वर धर्मशाला में बुधवार को हुई विभिन्न समाजिक और राजनीतिक संगठनों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर समिति का गठन किया गया। तय किया गया कि अन्ना के स्वागत में पूर्वाह्न साढे़ 11 बजे एनआईटी के समीप से गोलापार्क तक तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी। 12 बजे गोलापार्क में अन्ना हजारे जनसभा को संबोधित करेंगे। किसान मोर्चा के गणेश भट्ट ने बताया कि अन्ना हजारे 23 मार्च से दिल्ली में सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर रहे है, जिसकी शुरूआत के लिए वह देव भूमि का भ्रमण कर रहे है।
विज्ञापन

नई टिहरी में अन्ना यात्रा के संयोजक समाज सेवी सुशील बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अन्ना हजारे समाज के किसानों और गरीबों की आवाज हैं। इसी परिपेक्ष्य में उन्होंने उत्तराखंड से किसान आंदोलन का बिगुल बजाने की ठानी है। बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, पूर्व सैनिक संगठन के इंद्र सिंह नेगी, टिहरी बांध विस्थापित समिति के सोहन सिंह राणा, व्यापार सभा चंबा के अध्यक्ष दर्मियान सजवाण आदि ने किसान सभा और उत्तराखंड यात्रा को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें