फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपहले पर्दे पर दिखेगी नई टिहरी और धनोल्टी की सुहरी वादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। धनोल्टी व नई टिहरी की फिजाओं का दीदार अब जल्द ही रुपहले पर्दे पर हो सकेगा। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ हिंदी फिल्म की शूटिंग नई टिहरी, चंबा, धनोल्टी की वादियों में एक माह तक चलेगी। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग मील का पत्थर साबित हो सकती है। फिल्म के मुहूर्त के लिए नौ फरवरी को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की अधिकांश शूटिंग नई टिहरी, बौराड़ी, धनोल्टी, चंबा, पिकनिक स्पॉट, कोर्ट कंपाउंड, कलक्ट्रेट, ओपन, कवर्ड मार्केट, टिहरी झील, नई टिहरी-चंबा हाईवे पर होनी है। फिल्म में मुख्य भूमिका सुपर स्टार शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के पालिका ने विभिन्न हिस्सों को सजाने-सवारे का कार्य शुरू कर दिया है। सुमन पार्क, दीन दयाल पार्क में भी कई सीन फिल्माए जाने हैं। इसके चलते पालिका ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। पुरानी टिहरी में स्वास्तिक सिनेमा के मालिक रहे जसवंत सिंह पड़ियार की कोठी में भी फिल्म की शूटिंग होनी है। कोठी में बॉलीवुड तरीके से रंग-रोगन, दीवारों पर पेंटिंग, आलमारी और इंटीरियर डिजाइनिंग का कार्य इन दिनों चल रहा है। बकौल पड़ियार यह नई टिहरी के पर्यटन के लिए अहम कड़ी साबित हो सकती है। कहा कि इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने मकान को शूटिंग के लिए दिया है। कहा कि मास्टर प्लान नई टिहरी शहर फिल्म और सीरियल शूटिंग का आइडिल स्थान बन सकता है।
फिल्म की यूनिट के करीब दो सौ से अधिक लोग धनोल्टी, काणाताल, चंबा, बादशाहीथौल, नई टिहरी और बौराड़ी के विभिन्न होटल में टिके हैं। पूरे एक माह तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। ऐसे में होटल उद्योग को भी काफी फायदा पहुंचेगा, जबकि टिहरी झील में भी बोटिंग के सीन के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। सुपर स्टार शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम आठ फरवरी को यहां पहुंचेंगे। काणाताला के एक होटल में उन्हें रुकने की व्यवस्था जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


कोट
नई टिहरी के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह एक सराहनीय कदम है। भविष्य में नई टिहरी और टिहरी झील फिल्म शूटिंग का बेहतर स्थान बन सकता है। इसी उद्देश्य से पालिका ने इस फिल्म को हर स्तर पर समर्थन देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नौ फरवरी को शूटिंग का शुभारंभ करने टिहरी आ रहे हैं। पालिका की ओर से फिल्म यूनिट को मोबाइल टॉयलेट, बस, सफाई कर्मचारी और पार्क शूटिंग के लिए दिए जा रहे हैं। पर्यटन उद्योग को इस मुहिम से पंख लग सकते हैं।
विज्ञापन

-उमेशचरण गुर्साइं, अध्यक्ष पालिका नई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें