फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फरवरी तक जमा करवा सकते आजीवन सहयोग निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा की आजीवन सहयोग निधि की बैठक में कार्यकर्ताओं से दस फरवरी तक निधि जमा करने को कहा है। कहा कि अब कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती को आजीवन सहयोग निधि में सहयोग करने को कहा है। बैठक में 20 मंडलों ने पदाधिकारियों ने सहयोग निधि के जिला संयोजक गोविंद रावत के पास चेक के माध्यम से सहयोग राशि जमा करवाई। जिला प्रभारी कुसुम कंडवाल ने बताया जो भी व्यक्ति आजीवन सहयोग निधि में योगदान देना चाहते हैं, वह 10 फरवरी तक दे सकते हैं। बताया कि 11 फरवरी को देहरादून में सहयोग की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस मौके पर महामंत्री दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, उपाध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, गोपीराम चमोली, मीना सेमवाल, शोभनी धनोला, उदय रावत, रामलाल नौटियाल, जगदंबा बेलवाल, आंनद बिष्ट, रामकुमार कठैत, जयप्रकाश कोठारी, जयेंद्र सेमवाल, राजपाल पुंडीर, करण सिंह बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें