चंबा (टिहरी)। डेढ़ माह से गुमशुदा चल रही एक विवाहित को पुलिस ने नई दिल्ली के इंद्रा मार्केट सब्जी मंडी से बरामद कर लिया है। चोपड़ियाल गांव निवासी महिला 17 दिसंबर को चंबा बाजार आई हुई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी तो अगले दिन परिजनों की ओर से महिला की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मोबाइल फोन ऑफ होने पर पुलिस को महिला की लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। महिला की ढूंढ खोज के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात को महिला को नई दिल्ली के इंद्रा मार्केट से बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से नई दिल्ली आई थी। महिला को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।