फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर छात्रों ने परिसर में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में उप कुलसचिव की तैनाती करने, शिक्षक और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर सोमवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित छात्रों ने समस्या निस्तारण को लेकर परिसर में गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की। जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष सुशील रावत के नेतृत्व में अभाविप के छात्र परिसर में एकत्रित हुए। लंबित समस्याओं का निराकरण न होने पर प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर वहां धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं ने कहा कि परिसर में डीआर की नियुक्ति न होने से छात्रों को हर छोटे कार्यों के लिए श्रीनगर की दौड़ लगानी पड़ती है। कहा छात्रों को ऑन लाइन शुल्क जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विवि प्रशासन को ऑन लाइन के साथ ही आफ लाइन माध्यम से भी शुल्क जमा करने का विकल्प खोलना चाहिए। छात्र संघ अध्यक्ष रावत ने कहा कि छात्रावास में खिड़की-दरवाजों की मरम्मत का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है। अक्षत बिजल्वाण ने कहा कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए परिसर के प्रत्येक ब्लॉक में आरो और स्ट्रीट लाइट की शीघ्र व्यवस्था की जानी चाहिए। तालाबंदी करने वालों में हिमांशु रावत, प्रदीप सजवाण, बृजेश खाती, राहुल बिजल्वाण, जयेंद्र रावत, सचिन सजवाण, सचिन रावत, अभिषेक नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

जारी-विनोद चमोली/गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें