नई टिहरी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंककर राजनीतिक द्वेष भावना से उच्च शिक्षा निदेशक समेत अन्य पांच अधिकारी-कर्मचारियों के निलंबन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्री के दबाव में ही फर्जी अंकतालिका पाए जाने पर भी एसआरटी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
रविवार को बादशाहीथौल चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मंत्री के ओर से राजनीतिक मंशा से दिए जा रहे नियम विरुद्ध आदेशों को न मनाने पर उच्च शिक्षा निदेशक को समेत पांच कर्मियों को निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रसंघ अध्यक्ष की प्रवेश मार्कशीट जांच में भी फर्जी पाए जाने पर उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर एनएसयूआई के उपाध्यक्ष हरिओम भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल रमोला, प्रदीप सकलानी, आदर्श भट्ट, विकास भट्ट, शुभम बिष्ट, पवनेश कुमार, विपिन पंवार, अजय जोशी, आदित्य भट्ट, संदीप नेगी, राहुल रावत आदि मौजूद थे।