फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के प्रयोग पर काटा 35 हजार रुपए का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर क्षेत्र में पॉलिथीन और कूड़ा फैलाने के खिलाफ पालिका और तहसील प्रशासन का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने एक दर्जन से अधिक दुकानों से पॉलिथीन बरामद कर 35 हजार का चालान किया, जबकि गंदगी फैलाने पर दो हजार का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान और ईओ पालिका राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम ने बौराड़ी बस अड्डे, कवर्ड शापिंग स्ट्रीट, ओपन मार्केट में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पॉलिथीन की थैलियां, डिस्पोजल गिलास, प्लेट्स बरामद की। दुकान स्वामियों से 35 हजार का अर्थदंड वसूला गया, जबकि ढाबों और होटलों को गंदगी फैलाने के जुर्म में दो हजार का जुर्माना काटकर नोटिस दिए गए। ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि अतिक्रमण, स्वच्छता मिशन और पॉलिथीन उन्मूलन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में आशीष तोपवाल, मनोज राणा, पूरण राणा, शिव सिंह सजवाण आदि शामिल थे। एसडीएम चौहान ने बौराड़ी बस अड्डे के एक होटल से अवैध रूप से रखी शराब बरामद की है, जिसमें एक बोतल, आठ अद्दे और तीन पव्वे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें