नई टिहरी। सरकार से कोई राहत न मिलने पर अब ठेकेदार संघ ने प्रदेशव्यापी संगठन बनाने का निर्णय लिया है। ठेकेदारों ने कहा कि प्रांतीय स्तर पर भी ठेकेदारों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए कार्यकारिणी होनी जरूरी है।
ठेकेदारों की बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन को धार देने के लिए राज्यस्तर पर महासंघ के गठन के लिए चार फरवरी को श्रीनगर में बैठक आहूत की जाएगी। ठेकेदार संघर्ष समिति के संयोजक दिनेश चंद रमोला ने बताया कि श्रीनगर में होने वाली बैठक में प्रत्येक जिले में कम से कम दो प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। 30 जनवरी को सीएम आवास का भी घेराव किया गया, लेकिन सरकार ने कोई मांग पूरी नहीं की। इस मौके पर शत्रुघ्न सिंह, कुशाल सिंह नेगी, लोकेद्र रावत, खुशाल सिंह नेगी, शूरवीर भंडारी, राजेंद्र रावत, पूरण रावत, दिवाकर भट्ट आदि मौजूद थे।