फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट को लेकर युवा और किसान उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। लोकसभा में पेश हुए आम बजट को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया हुई है। मध्यम वर्ग के लिए लोगों ने बजट को निराशा जनक बताया है तो युवाओं को बजट से रोजगार के नए अवसरों का सृजन होने की उम्मीद जगी है। गृहणियों का कहना है कि बजट में मंहगाई पर नियंत्रण पाने के लिए कोई उपाय नहीं सुझाए गए है। बजट को लेकर युवा, व्यापारियों, किसानों, गृहणियों और नौकरी पेशा लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी है सुने उनकी जुबानी।

उच्च शिक्षा के लिए बजट में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सिर्फ कौशल विकास केंद्र की स्थापना का जिक्र बजट में किया गया है। ब्लैक बोर्ड की जगह डिजिटल बोर्ड लगाने की बात कही गई है, लेकिन गांवों के विद्यालयों में इंटरनेट की कोई सुविधा नहीं है। महिला कर्मचारियों के लिए टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

-डा. संतोष वर्मा, पीजी कॉलेज नई टिहरी
----------------
नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लिए बजट में कुछ खास नहीं है। सरकार कह रही है कि 90 हजार करोड़ टैक्स ज्यादा आया है। मध्यम वर्ग के लोगों के कारण ही टैक्स अधिक बढ़ा है, लेकिन बजट में मध्यम वर्ग का कोई भी ध्यान नहीं रखा गया है। इनकम टैक्स स्लैब बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
-कमल नयन रतूड़ी, शिक्षक टिहरी
----------
बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने युवाओं को रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने की बात कही है, जो अच्छी पहल है। युवाओं को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से कौशल विकास केंद्रों की स्थापना होने से युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
-सुनील कुडियाल, युवा व्यापारी टिहरी
-------------
बढ़ती मंहगाई पर नियंत्रण पाने के लिए बजट में कोई भी उपाय नहीं सुझाए गए है। आम आदमी की जरूरत आटा, चावल, चीनी, सब्जियों के दाम कम करने पर सरकार ने विचार नहीं किया। बजट से गृहणियों को जैसी उम्मीद थी वैसा कुछ भी नहीं हो पाया।
-विनिता पंवार, गृहणी नैनबाग
------
लघु और सीमांत किसानों के लिए सरकार ने ग्रामीण कृषि बाजार का विस्तार करने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को अपने उत्पादित माल की बिक्री करने के लिए बाजार की सुविधा मिल सकेगी। सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन बजट में यह नहीं बताया गया कि आय में वृद्धि करने के लिए क्या प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन

-अर्जुन सिंह रावत, किसान ग्राम टटोर

इनकम टैक्स में छूट न मिलने से व्यापारियों के हाथ निराशा लगी है। वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा में छूट का लाभ देने का निर्णय अच्छा है, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य पर टैक्स बढ़ाना उचित नहीं है। जमा राशि पर मिलने वाली छूट पर टैक्स बढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
-मदन सिंह चौहान, व्यापारी, नई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें