फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेला घोषित हुआ जौनपुर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और तांदी नृत्य के साथ मंगलवार को दो दिवसीय जौनपुर महोत्सव का समापन हो गया। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने जौनपुर महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने, महोत्सव आयोजन को तीन लाख देने, रौतुकीवैली में वन विभाग का अतिथि गृह बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जौनपुर महोत्सव के समापन पर शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, एसजीआरआर, जीजीआईसी और जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गायिका सोनिया आनंद ने ‘हम उत्तराखंडी छन’ और ‘ये हुस्न पहाड़ों का क्या कहना’ गीतों की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. रावत ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नागटिब्बा, देवलसारी और धनोल्टी क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करेगी। सड़क निर्माण के लिए वन अधिनियम में सरकार शिथिलता देगी। देवलसारी में गेस्ट हाउस विस्तारीकरण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवीर सिंह नेगी, जयपाल कैरवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें