फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान पर लगाया उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बौराड़ी बस अड्डा निवासी इंद्र सिंह राणा ने अपने अधिवक्ता उम्मेद सिंह रावत के माध्यम से जल संस्थान को नोटिस भेजकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने नोटिस में कहा कि जल संस्थान पानी के बिल वसूली के नाम पर उन्हें परेशान कर रहा है। संस्थान बार-बार कनेक्शन काटने और राजस्व वसूली करने की धमकी दे रहा है, जिसके चलते इंद्र सिंह का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। अलग-अलग समय पर विरोधाभासी भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। संस्थान की धमकियों के कारण इंद्र सिंह का स्वास्थ्य खराब हो गया है। नोटिस के माध्यम से बिल वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें