फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने डीएम को ज्ञापन देकर जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर अधिवक्ता अरविंद खरोला प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि खरोला ने पुनर्वास निदेशालय के ओर से गुम की गई फाइल की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी, लेकिन जानकारी न मिलने पर वह सूचना आयुक्त गए थे। आयोग ने फाइल गुम होने को गंभीर मानते हुए पुनर्वास के ईई और पटल सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। बावजूद पुलिस एवं पुनर्वास के अधिकारियों की मिली भगत से उल्टी अरविंद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई। उन्होंने प्रकरण में राजनीतिक षडयंत्र बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, सब्बल सिंह राणा, खुशीलाल, नरेंद्र राणा, दिनेश कृषाली, राकेश कंडियाल, लक्ष्मी भट्ट, संजय रावत, विवेक भद्री, प्रताप असवाल, भीम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें