लंबगांव। प्रतापनगर क्षेत्र में इन दिनों जंगली सुअर गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ओण पट्टी के भदूरा, रौणद रमोली, हलेथ, कुंडी, रावतगांव, सौड और बणकुंडाली में सुअरों की दहशत बनी हुई है। हलेथ के जयेंद्र रावत, कुडी के प्रधान मनोहरी लाल व किशन सिंह रावत ने बताया कि जंगली सुअरों से फसल को नुकसान से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है। वन रेंजर लक्की शाह का कहना है कि ग्रामीणों ने जंगली सुअरों से नुकसान की कोई भी सूचना लिखित में विभाग को नहीं दी है।