नई टिहरी। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर गोपाल गोलोक संवर्द्धन समिति से जुड़े गो भक्त 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। समिति गांव-गांव में जनसंपर्क कर लोगों से प्रदर्शन में शिरकत करने का आह्वान किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने बताया कि 18 जनवरी को जिले भर के लोग सुबह 11 बजे बौराड़ी गणेश चौक में एकत्रित होगे। वहां से जुलूस-प्रदर्शन मोलधार, सुमन पार्क, मुख्य बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेगा। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पांच सूत्री मांग पत्र भेजा जाएगा। 18 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में गो कथा वाचक गोपालमणी महाराज के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।