नई टिहरी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा. स्वराज विद्धान 15 जनवरी से जिले का दो दिवसीय भ्रमण करेंगी। निजी सचिव एसके दूबे के ओर से जारी कार्यक्रम में डा. स्वराज 15 को भागीरथीपुरम स्थित गेस्ट हाउस में रुकेंगी। 16 को सुबह नौ बजे बौराड़ी के ढुंगीधार स्थित डा. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का भ्रमण कर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और लोगों की समस्याएं सुनेंगी। इसके बाद वह जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक, पत्रकार वार्ता और टीएचडीसी के अधिकारियों की बैठक लेकर उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगी। ब्यूरो।