फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का गांव के लोगों को पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि ने आदर्श ग्राम पंचायत डौंर के ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। विवि के अधिकारियों ने डौंर गांव के लोगों को नमामि गंगे, साक्षरता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के महत्व की जानकारी देकर बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव को खत्म करने का आह्वान किया। गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत के निर्देश पर विवि के अधिकारियों ने अंगीकृत डौंर गांव में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारियां दीं। इस मौके पर गांव में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने बेटी बचाओ का संदेश देते हुए कहा कि बेटियां पैदा नहीं होंगी तो बहुएं कहां से लाएंगे? मौका मिलने पर बेटियां भी बेटों की तरह मां-बाप का नाम रोशन कर सकती हैं, इसलिए हमें बेटियों को भी शिक्षित करना होगा। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक कुलसचिव विमल मिश्रा, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य, डा. संजय महर, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह कैंतुरा, रीता जोशी, अरविंद बगियाल, भगवान सिंह कैंतुरा व रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें