नैनबाग (टिहरी)। सिलवाड़ पट्टी में स्थित देवीकोल मंदिर समिति का गठन किया गया। सुरांसू के क्षेत्र पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत को अध्यक्ष और नागेंद्र सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अप्रैल माह में देवीकोल स्थित मां भद्रकाली मंदिर में भव्य मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष सूरत सिंह खरकाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवीकोल के सौंदर्यीकरण करने, देवीकोल को सड़क से जोड़ने, कांडी पेयजल योजना का निर्माण देवीकोल तक करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। नई कार्यकारिणी में देशराज बिजल्वाण को उपाध्यक्ष, मोहन भंडारी सहसचिव, नागेंद्र सिंह रावत व सुंदर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। ब्रह्मानंद बिजल्वाण, दिनेश तोमर, अजीत पंवार व जयपाल रावत को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में सुल्तान रावत, प्रेम सिंह, महिपाल सजवाण, सिया चौहान, आनंद सजवाण, विक्रम सिंह, जयपाल सिंह राणा, आनंद रावत, सरदार रावत, धीरू खरक, सुरेश, देशराज आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो