फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पेयजल मंत्री को बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर नगर के लोगों से लिए जा रहे जलकर एवं सीवर शुल्क माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भट्ट ने बताया कि पेयजल मंत्री ने बांध प्रभावितों, विस्थापितों से शुल्क न लेने का भरोसा दिया है। इस संबंध में मंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखेगी, ताकि नगरवासियों से जलकर एवं सीवर शुल्क न लिया जाए। बताया कि किसी भी शहरवासी की न तो आरसी कटेगी और न ही कनेक्शन कटेगा। नागरिक मंच की ओर से उठाई जा रही मांगों को भाजपा सरकार पूरा करेगी। इस मौके पर अमित रतूड़ी, संदीप भट्ट, गौरव रावत, अंकित पंवार, राहुल बुटोला, राकेश गुनसोला, अमित तोपवाल, सतीश चमोली, रवि रावत, आशीष, अजय, आलोक और नदीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें