फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल दुग्ध संघ कई बाजारों की सप्लाई कर दी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। आंचल दुग्ध संघ ने दूध की सप्लाई बढ़ाने के बजाए कई क्षेत्रों की आपूर्ति बंद कर दी है। प्रबंधन के इस निर्णय से संघ का घाटे से उभरना खासा चुनौती बन सकता है। स्थिति यह है कि संघ के ऊपर दुग्ध समितियों का ही 32 लाख और ट्रांसपोर्टरों का 17 लाख रुपये बकाया चल रहा है। इस स्थिति में सप्लाई बढ़ाने के बजाए बंद करने का निर्णय किसी के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन

टिहरी आंचल दुग्ध संघ लगातार घाटे में चल रहा है। सरकार बजट देने के बजाए संघों को आय बढ़ाने के लिए कहती आ रही है, लेकिन आंचल दुग्ध संघ ने दूध की आपूर्ति बढ़ाने के बजाए घनसाली, चमियाला, लंबगांव और रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय की सप्लाई बंद कर दी है। इन क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में चार सौ लीटर और गरमियों में आठ सौ लीटर तक की खपत थी। प्रबंधन के इस तरह सप्लाई बढ़ाने के बजाए बंद कर देने से दुग्ध संघ को और घाटे का सामना करना पड़ सकता है। इस बाबत दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं का कहना है, कि प्रबंधन ने इस निर्णय से अवगत नहीं कराया है। इसकी जांच कर संघ हित में निर्णय लिया जाएगा। वहीं दुग्ध संघ के प्रभारी प्रबंधक अजित सिंह का कहना है कि जिन क्षेत्रों से सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया गया है उन क्षेत्रों से भुगतान नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें